समस्तीपुर: इमली चौक पर15 अगस्त को टोटो की टक्कर से जख्मी हुए बाइक सवार युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत
समस्तीपुर जिले के ठहरा गोपालपुर गांव के रहने वाले नितेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अमन कुमार 15 अगस्त को अपने दोस्त के साथ बाजार से अपने घर जा रहा था। इमली चोक पर टोटो चालक ने टक्कर मार दिया। पटना निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।