9 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पुलिस अधिकारी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि दुर्ग पुलिस के थाना खुर्सीपार ने 9 वर्ष से फरार आरोपी पतीता बाघ को दिनांक 13.12.2025 को उड़ीसा से गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर एल्युमिनियम वायर गबन के प्रयास का मुख्य आरोपी था। पूर्व में 9 अन्य आरोपी गिरफ्तार हुए थे।