बरेली: मासिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय चौकीदार सेवा समिति ने दिया ज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय चौकीदार सेवा समिति ने एक ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि काफी समय से मासिक वेतन बढ़ाने की मांग करते चले आ रहे हैं जिस पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। 18 तारीख से 22 तारीख तक सभी लोग लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सूचना आज जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से दी।