मंदसौर: पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई स्ट्राइक पर जिला अभिभाषक संघ ने कोर्ट परिसर में मिठाई खिलाकर दी बधाई
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 28 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के ठिकानों पर स्ट्राइक की गई, इसके बाद देशभर में उत्साह का माहौल है और खुशी मनाई जा रही है जिसको लेकर मंदसौर जिला अभिभाषक संघ द्वारा कोर्ट परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामना दी गई है,