मांझी: रामनवमी जुलूस का किया गया भव्य स्वागत , गंगा जमुनी एकता की मिसाल
Manjhi, Saran | Mar 27, 2026 मांझी गंडक कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूस का युवा नेता सौरभ सनी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ भाग लेकर गंगा जमुना तहजीब की शानदार मिसाल पेश की। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शरबत मिठाइयां और लस्सी का वितरण किया गया।