सिवनी पेंच टाइगर रिज़र्व के खबासा बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को एक दुर्लभ और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। गुरुवार को क्षेत्र की प्रसिद्ध जुगनी बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ जंगल में चहलकदमी करती हुई दिखाई दी। बाघिन के पीछे-पीछे शावकों को भी विचरण करते देख पर्यटक बेहद उत्साहित हो गए। और पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।