घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा गांव के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार डंफर व ई रिक्शा में भिड़ंत होने से ई रिक्शा सवार कंजासा गांव के रहने वाली महिला की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक डंफर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना होने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।