गुना नगर: बजरंगगढ़: मिकी माउस झूले से मासूम की मौत, गाँव में मातम, माँ का था इकलौता सहारा
मिकी माउस झूले से गिरकर घायल 10 वर्षीय आशुतोष शर्मा की 30 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। बजरंगगढ़ के बीस भुजा देवी मंदिर मेले में हादसा हुआ था। जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। आशुतोष अपनी मां का इकलौता सहारा था। पहले ही परिवार खो चुकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्षेत्र में शोक की लहर है।