पलवल: 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की होगी पायलेट रिहर्सल: योग मैराथन का भी होगा आयोजन जिला आयुष अधिकारी ने दी जानकारी
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 जिला आयुष अधिकारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि गांवों में योग जन जागरण यात्राएं भी निकाली जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 19 जून को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पायलेट रिहर्सल होगी। उसके बाद योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला खेल विभाग तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।