भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के विवाह को लेकर 29 और 30 तारीख को कई मंत्रिमंडल के सदस्य यहां पाली के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। एसपी आदर्श सिंधु के निर्देशन पर 500 से अधिक पुलिस के जवानों को यहां पर तैनात किया जाएगा। तो वही 30 नवंबर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई मंत्री गण पाली पहुंचेंगे।