टहरौली खास से अपने पिता के साथ आई बेटी ने बताया कि उसकी शादी अभय पाल उर्फ बीकेश निवासी बसई थाना रक्सा से 4 वर्ष पहले हुई थी जिससे उसकी एक बेटी भी है कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला फिर उसका पति मारपीट करने लगा जिसके बाद घरवालों ने पहुंच कर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो पीड़िता ने कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत करा दिया जिसके बाद पति ने धमकी दी है