बांसवाड़ा: सुन्दनपुर नदी में मिले युवक के शव की पहचान हुई, पत्नी ने कपड़ों से की पति की पहचान
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा -डूंगरपुर मुख्य मार्ग के अंतर्गत सुंदनपुर पुल के निचे में गुरुवार शाम 4 बजे को एक अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया था। शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस ने ने बताया कि शव की पहचान विठ्ठल चरपोटा उम्र 30 साल निवासी टामटिया खेड़ापाड़ा के रूप में हुई है। मृतक विठ्ठल पिछले 9 दिनों से घर से लापता था।