मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने ₹5000 के इनामी व लूट कांड के वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने 5000 के इनामी व लूट कांड के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 94/21 लूट कांड के वांछित एवं 5000 के इनामी अपराधी रौशन कुमार पिता दीना पासवान सकीना रघुनाथपुर थाना रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के पास से पुलिस ने 7 पीस अंग्रेजी शराब भी बरामद किया