कटिहार: सौरिया गोविंद टोला में युवक ने कीटनाशक खाया, दवा समझकर खा लिया, सदर अस्पताल में भर्ती
सौरिया गोविन्द टोला में युवक ने भुलवश दवा समझकर कीटनाशक खा लिया। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।