शनिवार को दोपहर 2 बजे पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना शाहपुर पुलिस ने करीब 18 माह से फरार 28 किलो 700 ग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में वांछित ₹10,000 के इनामी आरोपी अमित राय को गिरफ्तार कर लिया है। 18 मई 2024 को कुंडी टोल के पास नाकाबंदी के दौरान एक सफेद हुंडई वरना (MP 04 KC 3427) को रोका गया था।