कुरसाकांटा: कपरफोड़ा मैदान में भाजपा की विशाल जनसभा होगी, तैयारियों का लिया गया जायजा
कपरफोड़ा मैदान में कल दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद माननीय मनोज तिवारी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनसभा स्थल पर व्यापक स्तर पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग तथा जनसुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर