उरई: ग्राम रामपुरा में व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत उरई के मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम।
Orai, Jalaun | Sep 14, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक व्यक्ति आपने घर में अकेले थे तभी अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति घर में लगे बोर्ड की करंट की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौत हो गई, वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।