उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर के निवासियों ने जल भराव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की लगाई गुहार।
Orai, Jalaun | Sep 14, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई के मोहल्ला सुशील नगर शिव पैलेस के पास निवासियों ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, वहीं निवासियों का कहना है कि उनके मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया गया और भारी बारिश के बाद मिट्टी की सड़क दब जाती है जिसमें लोगों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।