गिरिडीह: भेलवाघाटी के गुनियाथर गांव में आपसी रंजिश में मारपीट, 6 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
भेलवाघाटी के गुनियाथर गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 6 लोग घायल हो गए सोमवार को 12 बजे सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों ने भेलवाघाटी थाना में आवेदन दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।बताया गया कि बड़की टुडू अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार को महुआ चुन रही थी।