आगरा: देवरी गांव को जाने वाले रास्ते की निर्माणाधीन पुलिया के पास से अवैध असलहे की खरीद फरोख्त करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Agra, Agra | May 31, 2024 थाना ताजगंज पुलिस एवं SOG टीम नगर जोन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध असलाह की खरीद फरोख्त करने वाले दो अभियुक्तों को देवरी गांव को जाने वाली रास्ते की निर्माणाधीन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 2 अवैध तमंचा, 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, पूरी जानकारी ACP सदर पीयूष का पीयूष कांत राय ने दी है।