गोंडा मे गुरुवार 2 बजे दिशा समिति की बैठक के दौरान करनैलगंज विधायक अजय सिंह जिला महिला अस्पताल के CMS डॉ. अनिल तिवारी पर नाराज दिखे। विधायक ने कहा-4 घंटे मे 5 बार फोन करने पर भी कॉल नही उठाया। आरोप है कि बाद मे CMS ने कहा- मैं किसी विधायक का नौकर नही हूं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मामले मे लिखित कार्रवाई के निर्देश दिए