दुर्ग: ग्राम चंदखुरी निवासी अमपू सिंह के ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
ग्राम चंदखुरी निवासी अमपू सिंह के ट्रक में लगा आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू,रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार अमपू सिंह के ट्रक पर आग लगने से फायर कार्यालय दुर्ग को तत्काल सूचना दिया गया, आग की सूचना मिलते ही फायर दमकल टीम तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर फायर कर्मियों ने जलते हुए ट्रक के टायर में लगी आग पर क़ाबू पाया।