मड़ियाहू: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर गंभीर रूप से घायल
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटायें बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। आपको बता दें कि मड़ियाहूं नगर के नयापुर निवासी हरिश्चंद्र पेंटिंग कार्य के लिए बाइक से हरसिंहपुर जा रहे थे।