इसुआपुर: बाढ़ में डूबे मृतक की मां को सीओ ने अंचल कार्यालय में चार लाख का चेक सौंपा
Ishupur, Saran | Jan 3, 2025 इसुआपुर के रामपुर अटौली गांव के स्वर्गीय रामेश्वर राम की विधवा बिअफी देवी को आपदा राहत कोष के चार लाख रुपए का चेक अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर 1 बजें सीओ करूण करण तथा रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया धनंजय पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया। मालूम हो कि बिअफी देवी के पुत्र मुकेश कुमार राम की मौत वर्ष 2001 में आई बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई थी।