पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय मे मिलन समारोह का किया गया आयोजन,पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ जदयू मे हुए शामिल.
शनिवार को बीरचंद पटेल मार्ग से जदयू मुख्यालय मिलन समारोह का किया गया आयोजन.जिसमें अपने दर्जनों समर्थको के साथ जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा अपनी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के साथ जदयू में हुए शामिल.मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा जदयू पुराने साथी रहे है उनके वापस आने से पार्टी और मजबूत हुई.