लोहारू: किसान धरने पर लोहारू में जाट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य इंद्र सिंह ने कहा- सैटेलाइट फोटो से बीमा क्लेम रोकना गैरकानूनी
भिवानी और चरखी दादरी जिलों के किसानों की 350 करोड़ रुपए की फसल बीमा क्लेम राशि को सैटेलाइट फोटो के आधार पर रोकना न केवल किसानों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह एक गंभीर गैरकानूनी कृत्य भी है। यह बात जाट कॉलेज हिसार के पूर्व प्राचार्य व प्रखर चिंतक इंद्र सिंह लाखलान ने शुक्रवार को सिवानी उपमंडल मुख्यालय पर 17वें दिन जारी अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए