बीना: नगर पालिका में 30 सब्जी व फल विक्रेताओं का हुआ रजिस्ट्रेशन, खुरई रोड कृषि मंडी के पास दुकानें होंगी शिफ्ट
Bina, Sagar | Nov 24, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें नगर पालिका नगरीय क्षेत्र के सभी चौराहों के पास से अतिक्रमण किए सब्जी एवं फल विक्रेताओं को हटाया जा रहा है और ऐसे सभी सब्जी एवं फल विक्रेताओं को खुरई रोड कृषि मंडी के पास शिफ्ट किया जाना है। जिसके चलते नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं। जिसमें कुल 30 ही रजिस्ट्रेशन हुए।