रामगंजमण्डी: देवली कला के खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत, गेहूं के खेत में मिला शव, शरीर पर जलने के निशान
चेचट थाना क्षेत्र के देवली कला गांव में खेत में पानी पिलाते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद किशोर उर्फ जुगराज अहीर के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंद किशोर अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए गया था। जहां करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।