बेतिया मे 1 करोड़ 74 लाख की पुल और सड़क योजना में घोटाले का आरोप; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण सामग्री पर रोष। मैनाटाड़ प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चल रहा इनरवा–सेमरवारी सड़क निर्माण इन दिनों ग्रामीणों के गुस्से का केंद्र बन गया है।