मिर्ज़ापुर: सरैया में बाइक को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया में बाइक को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे मंडलीय अस्पताल भिजवाया। विसुंदरपुर निवासी रिंकू पाल पुत्र रामू पाल 27 वर्ष किसी काम से भटौली गया था लौटने के दौरान हादसा हो गया।