गुमला: चाकू मारने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की दी चेतावनी
Gumla, Gumla | Sep 11, 2025 गुमला थाना के एस आई विनय कुमार ने बस स्टैंड कोर्ट परिसर और बस स्टैंड स्थित वन इंडिया मॉल के पीछे अभियुक्त पवन वर्मा उर्फ रोहित वर्मा के घर इश्तेहार चिपका कर सरेंडर की चेतावनी दी है। मामला 2023 का है। अरुण होटल के पास किसी बात को लेकर पवन वर्मा ने लोहरदगा रोड निवासी राकेश कुमार साहु पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद वह फरार चल रहा है।