आरा: पुत्र के बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान पिता के सीने में लगी गोली, घटना पवना थाना के धोबहा की है
Arrah, Bhojpur | Dec 10, 2025 भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में मंगलवार की रात एक जन्मदिन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है, जो धोबहा गांव निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र है।बताया गया है कि अचानक चली गोली सीधे विकास कुमार के सीने के हिस्से में जा लगी।