सुल्तानपुर: विनोवापुरी स्थित मोस्ट कार्यालय निषाद भवन में बैठक हुई आयोजित, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
विनोवापुरी स्थित मोस्ट कार्यालय निषाद भवन में वरिष्ठ मोस्ट पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में बीते दिनों DMसे की गई समस्याओं के निस्तारण न होने पर 7दिवसीय सत्याग्रह करने की चर्चा की गई।बैठक में तय किया गया कि प्रशासन के रवैये के संबंध में मोस्ट संस्था का प्रतिनिधिमंडल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर बात करेगें।