रामगंजमण्डी: दरा अभ्यारण में बाइक-ट्रक की भिड़ंत, झालावाड़ अस्पताल में पिता की इलाज के दौरान हुई मौत, पुत्र को किया कोटा रेफर
मोड़क थाना क्षेत्र के दरा अभ्यारण इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार पिता की झालावाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र को झालावाड़ अस्पताल से कोटा रैफर किया गया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल 12 वर्षीय हरिओम को पैर में गम्भीर चोट