मड़ियाहू: बरसठी में गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती के मूलमंत्र दिए गए, श्रीअन्न अपनाने और उपज बढ़ाने की सलाह
ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं मीलेट्स पुनरोद्धार योजना की गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को श्रीअन्न की उपयोगिता, जैविक खेती के फायदे और फसलों की रक्षा के हर्बल उपाय बताए। बीडीओ वर्षा बंग ने मोटे अनाजों को सुपरफूड बताते हुए इसके अधिक सेवन की अपील की।