सुजौली थाना क्षेत्र के ढकिया कैलाश नगर निवासी बदाली पुत्र श्रीपाल मंगलवार को नहर के किनारे शौच कर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए जिससे डूब कर उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।