डीग: विश्वेंद्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह की सुलह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, डीग में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न
Deeg, Bharatpur | Feb 10, 2026 भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके पुत्र युवराज अनिरुद्ध सिंह के बीच आपसी सुलह की तस्वीर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को जवाहर रिजॉर्ट, भरतपुर में पिता–पुत्र की मुलाकात के बाद यह खुशी जश्न में तब्दील हो गई।