हरदोई: कहारनपुरवा गांव में चूल्हे पर चाय बनाते समय महिला के दुपट्टे में आग लगने से वह झुलसी, ससुर के हाथ भी झुलसे
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2025 सुरसा थाना क्षेत्र के कहारनपुरवा गांव निवासी सोनपाल की 25 वर्षीय पत्नी पूजा चूल्हे पर चाय बनाते आग की चपेट में आ गई और झुलस गई।इस हादसे में पूजा को बचाने आए उनके ससुर के दोनों हाथ झुलस गए।पूजा को गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने हालत को गंभीर देखते हुए पूजा को हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।