मध्य प्रदेश के रनमऊ गांव निवासी 26 वर्षीय अंजना पत्नी हीरालाल बुधवार बाइक में सवार होकर पति के साथ तेली पहाड़ी गांव से अपने घर लौट रही थी। तभी ननौरा गांव के पास बाइक बैल गाड़ी से टकरा गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरखे में घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।