मऊ: रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को सुबह नौ बजे 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं हालत गंभीर होने पर मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया है। जहां पर मऊ सदर जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।