शामगढ़: पुलिस को लगातार दूसरी सफलता, अवैध 22 पेटी बियर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज, पूछताछ जारी
शामगढ़ पुलिस को लगातार अवैध रूप से ले जा रहे शराब को पकड़ने में दूसरी बार सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर देवरी कुरावन रोड पर दबीश देते हुए कार को रोका कार के अंदर अवैध रूप से ले जा रहे,22 पेटी के करीब बियर पकड़ी।पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर कार सहित एक व्यक्ति को पकड़ा।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी।