ब्यौहारी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने युवक और युवती से मोबाइल, घड़ी और नकदी लूट ली थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सागर बारगाही, नवीन बारगाही और सूर्यांश बघेल को पकड़कर लूटा सामान बरामद कर लिया। सोमावर शाम 4 बजे प्रेस नोट में इसका खुलासा पुलिस ने किया है।