भरथना: भरथना नगर में यातायात और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सड़कों से हटेंगे ठेले, अवैध पार्किंग पर कटेगा चालान
भरथना नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण को लेकर गुरुवार दोपहर 3बजे तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी काव्या सी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भरथना की मुख्य सड़कों से अवैध पार्किंग, ठेले और अतिक्रमण हटाए जाएंगे। नियम न मानने वालों के विरुद्ध चालान व जुर्माने की कार्रवाई होगी।