झांसी: ग्राम दुरखुरू में झांसी कैथोलिक सेवा समाज के तत्वाधान में पावर परियोजना का हुआ उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2024 ग्राम दुरखुरू में ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में झांसी कैथोलिक सेवा समाज के तत्वाधान में पावर परियोजना का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र/ छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी अपनी हुनर दिखाई।