जहानाबाद: लरसा गांव में छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के लरसा गांव में बिना रेलिंग के छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों के द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में रविवार दिन में करीब 5 बजे लाया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला उक्त गांव की निवासी क्रांति देवी हैं जो अपने घर के छत पर किसी काम से गई थी और रेलिंग नहीं रहने के कारण यह हालत हुई।