युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका, विसरा सुरक्षित बेला। नहर पटरी पर युवक की मौत के मामले में डॉक्टर ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। वारदात के बाद स्वाट टीम लगातार थाने में डेरा डाले हुए है।