लंभुआ: सुलतानपुर के बालमपुर में कांवड़िया संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
सुलतानपुर जिले के बालमपुर गांव में मंगलवार को कांवड़िया संघ की ओर से एक भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाबा बैजनाथ के दर्शनों के उपरांत संपन्न हुआ, जिसमें गांव ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और फिर प्रसाद ग्रहण किया।