विदिशा नगर: प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल गिरधर कॉलोनी स्तिथ कथा स्थल पहुंचे
आज गिरधर कॉलोनी में शिव महापुराण की कथा का तीसरा दिन था। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल इसमें सम्मिलित हुए। कथा प्रारंभ होने से पहले ही वह कथा स्थल पर पहुंचे यहां की व्यवस्थाओं को देखा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व उन्होंने व्यास गादी पर पहुंचे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की।