गुलाना: ग्राम अय्यापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, लोगों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
अय्यापुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। मदाना मंडल के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी सरकार मंदिर से हुई। जहां स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। पथ संचलन गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोबारा बालाजी सरकार मंदिर प्रांगण में खत्म हुई। मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जगह-जगह फूल बरसाए।