आरा: इब्राहिमनगर के समीप संजय गांधी कॉलेज के पीछे एक युवक की गोली मारकर हत्या, सौतेले चाचा पर लगा हत्या का आरोप
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2024 इब्राहिमनगर के समीप संजय गांधी कॉलेज के पीछे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव सुनसान जगह झाड़ी के पीछे से बरामद हुआ है। हत्या का कारण शौतेले चाचा के साथ हुए जमीन के विवाद को ले कर होने की बात कही जा रही है। मृतक छबीला महतो का पुत्र शशिकांत महतो था।